इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

हरिओम | बेवर | समाचार वाणी न्यूज़
बेवर-भोगांव जीटी रोड स्थित राजा भैय्या धुलाई केंद्र के सामने सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बेवर से भोगांव की ओर जा रही जयपुर डिपो की रोडवेज बस (संख्या RJ 20 PB 2460) और भोगांव से बेवर की ओर आ रहे इंडेन गैस टैंकर (संख्या UP 17 T 9055) में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस में सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इसके अलावा बस चालक और गैस टैंकर चालक भी घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
रोडवेज बस के चालक के अनुसार, हादसा स्टेरिंग फेल होने के कारण हुआ। टक्कर के बाद जीटी रोड पर लगभग एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।









Ok