




सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी।
मुंबई: आज एक बार फिर सोने और चांदी के भावों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹806 की मजबूती के साथ ₹95,450 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी ₹385 की तेजी के साथ ₹97,400 प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
१. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ $3,000 प्रति औंस पर पहुंच गया है।
२. चांदी की कीमत $34 प्रति औंस के स्तर पर स्थिर बनी हुई है।
३.वायदा बाजार में सोना ₹88,000 पर ट्रेड कर रहा है जबकि चांदी ₹1,00,500 के करीब पहुंच गई है।
भारत में आज के सोने के भाव (2 जून 2025)
ग्रॅम कैरेट कीमत (INR)
10 ग्राम 24 कैरेट ₹97,640
10 ग्राम 22 कैरेट ₹89,500
10 ग्राम 18 कैरेट ₹73,230
1 ग्राम 24 कैरेट ₹9,764
1 ग्राम 22 कैरेट ₹8,950
1 ग्राम 18 कैरेट ₹7,323
8 ग्राम 24 कैरेट ₹78,112
8 ग्राम 22 कैरेट ₹71,600
8 ग्राम 18 कैरेट ₹58,584
मुंबई-पुणे में आज के रेट
22 कैरेट सोना – ₹89,500 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – ₹97,640 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना – ₹73,230 प्रति 10 ग्राम
क्या आगे और बढ़ सकते हैं सोने के दाम?
कमोडिटी विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, डॉलर की कमजोरी और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण सोने में तेजी का रुख बरकरार रह सकता है। वहीं शादी-ब्याह के सीजन और ज्वेलरी की मांग में इज़ाफा भी कीमतों को सहारा दे रहा है।
ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com