




| संवाददाता | राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ |
भादरा विधायक संजीव बेनीवाल ने आज शहर में Next Gen GST सुधारों को लेकर व्यापारी भाइयों और उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित किया। यह जनसंपर्क कार्यक्रम भाजपा कार्यालय से मूर्ति चौक तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी और आम नागरिक मौजूद रहे।
विधायक संजीव बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार द्वारा लागू किए जा रहे Next Gen GST सुधार कर व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सुधारों से व्यापार जगत और उपभोक्ताओं दोनों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
संजीव बेनीवाल ने कहा कि नई व्यवस्था में व्यापारियों को कर भुगतान और रिटर्न दाखिल करने में आसानी होगी। साथ ही उपभोक्ताओं को भी बेहतर और निष्पक्ष कर प्रणाली का लाभ मिलेगा। यह कदम छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए भी राहत भरा साबित होगा।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने विधायक से सवाल भी पूछे और अपनी राय साझा की। अधिकांश लोगों ने कहा कि यदि यह सुधार सही तरीके से लागू हुए तो कारोबारियों को कागजी कार्रवाई से राहत मिलेगी और उपभोक्ताओं को पारदर्शी मूल्य व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार लगातार Ease of Doing Business और कर सुधारों की दिशा में काम कर रही है। राजस्थान में भी इन सुधारों को लेकर व्यापारियों में उत्साह देखा जा रहा है।