• Create News
  • ▶ Play Radio
  • रिलीज से पहले ही ऋतिक रोशन की वॉर 2 कर लेगी 100 करोड़ से ज्यादा कमाई।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    वॉर 2 रिलीज से पहले से ही चर्चा में है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी.

    ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. ये फिल्म 14 अगस्त को थिएटर में दस्तक देगी. अब खबरें हैं कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर सकती है.

    टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, फिल्म का तेलुगू वर्जन के रिलीज से पहले ही 85 से 120 करोड़ की कमाई करने की उम्मीदें हैं. ऋतिक और जूनियर एनटीआर की जबरदस्त पॉपुलैरिटी के चलते वॉर 2 तेलुगू रीजन में भी चर्चा में है. वॉर 2 के तेलुगू राइट्स 85 से 120 करोड़ में बिक सकते हैं.

    रिपोर्ट में बताया गया है कि टॉलीवुड के टॉप प्रोड्यूसर नागा वामसी और सुनील नारंग कथित तौर पर तेलुगु डिस्ट्रिब्यूशन के राइट्स हासिल करने की रेस में हैं. ये दोनों नाम तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रभावशाली लोगों में से हैं. ये बड़े बजट और थिएटर में भीड़ खींचने वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

    2019 में आई वॉर का सीक्वल है वॉर 2
    बता दें कि वॉर 2 2019 में आई ऋतिक रोशन की वॉर का सीक्वल है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने RAW के एजेंट मेजर कबीर का रोल प्ले किया था. सीक्वल में भी ऋतिक रोशन का वो ही फीयरलेस अवतार देखने को मिलेगा. जूनियर एनटीआर फिल्म में अपनी एंट्री से ट्विस्ट लेकर आएंगे. खबरें हैं कि वो फिल्म में विलेन के रोल में दिखेंगे. वहीं एक्ट्रसे कियारा आडवाणी के फिल्म में फीमेल लीड निभाने की खबरें हैं. फिल्म में वो ग्लैमर का तड़का लगाएंगी. बॉलीवुड और टॉलीवुड की जोड़ी फिल्म में जबरदस्त धमाका करेगी.

    वर्क फ्रंट पर वॉर 2 के अलावा ऋतिक रोशन के हाथ में कृष 4 भी है. इस फिल्म में ऋतिक एक्टिंग भी करेंगे. इसके अलावा वो फिल्म डायरेक्ट भी कर रहे हैं.

  • Related Posts

    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading
    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *