• Create News
  • आमदार राहुल कुल बने महाराष्ट्र विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम समिति के अध्यक्ष।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    मुंबई/दौंड,: महाराष्ट्र विधानसभा के वर्ष 2024-25 कार्यकाल के लिए विभिन्न समितियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में भाजपा विधायक राहुल कुल को सार्वजनिक उपक्रम समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया।

    विधिमंडल समिति में अहम जिम्मेदारी
    यह नियुक्ति मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे, कार्याध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और भाजपा विधिमंडल प्रतोद रणधीर सावरकर की सहमति से की गई। राहुल कुल ने हाल ही में मुंबई विधानभवन में पदभार संभाला, जहां विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने उनका अभिनंदन करते हुए स्वागत किया।

    परिवार की विरासत और अनुभव
    राहुल कुल के पिता, दिवंगत विधायक कै. सुभाष कुल, महाराष्ट्र विधानसभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। राहुल कुल को इससे पहले हक्कभंग समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था। अब दूसरी बार उन्हें सार्वजनिक उपक्रम समिति का नेतृत्व सौंपा गया है।

    पारदर्शिता और जनहित में कार्य की प्रतिबद्धता
    पदभार संभालने के बाद राहुल कुल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा:”राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों का कार्य अधिक पारदर्शक, परिणामकारक और जनहित केंद्रित रहेगा। हम सभी सदस्यों के सहयोग से निष्कलंक और पारदर्शी रूप से कार्य करेंगे।”

    इस अवसर पर दत्तप्रसाद शिरसाट, मिलिंद नार्वेकर, वरुण सरदेसाई, निलेश राणे, निरंजन डावखरे, धर्मराव अत्राम, अभिजीत वंजारी, विलास भुमरे, सुलभा खोडके, आशिष जावळे और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने साझा किए उल्लास के रंग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में आयोजित ‘होली स्नेह मिलन समारोह’ में मुख्यमंत्री भजनलाल…

    Continue reading
    जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए जे.पी. मीणा ने जताया आभार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ नटाटा पंचायत, तहसील आमेर (जिला जयपुर) के जनसेवक जे.पी. मीणा ने अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *