• Create News
  • Nominate Now

    कोरोना वायरस का नया वेरिएंट 16 राज्यों में फैला, एक्टिव केस 1000 पार, दिल्ली में 104 केस।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क, केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले, देश में बढ़ रही कोविड-19 की रफ्तार।

    नई दिल्ली, 27 मई 2025: भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 1009 हो गए हैं। इनमें से 752 नए केस हाल ही में दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही, 7 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जिनमें से 4 महाराष्ट्र, 2 केरल और 1 कर्नाटक से हैं।

    किन राज्यों में कितने केस?
    सबसे ज्यादा केस अभी भी केरल (430) में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (209) और दिल्ली (104) में एक्टिव केस हैं। अन्य राज्यों का विवरण:
    १. गुजरात – 83
    २. तमिलनाडु – 69
    ३. कर्नाटक – 47
    ४. उत्तर प्रदेश – 15
    ५. राजस्थान – 13
    ६. पश्चिम बंगाल – 12
    ७. पांडिचेरी व हरियाणा – 9-9
    ८. आंध्र प्रदेश – 4
    ९. मध्य प्रदेश – 2
    १०. छत्तीसगढ़, गोवा, तेलंगाना – 1-1

    कुछ राज्यों जैसे बिहार, असम, हिमाचल प्रदेश, अंडमान, जम्मू-कश्मीर आदि में अब तक कोई सक्रिय मामला दर्ज नहीं हुआ है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञ सतर्क
    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हालात पर समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। हाल ही में DGHS, NCDC, ICMR, और अन्य केंद्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मौजूदा स्थिति और संभावित जोखिमों पर विचार किया गया।

    दिल्ली में कोरोना मामलों में उछाल
    दिल्ली में एक्टिव केस 104 हो चुके हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने नागरिकों से पैनिक न करने की अपील की है। उन्होंने कहा:”हमारे अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं। ऑक्सीजन से लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।”

    दिल्ली सरकार ने कोविड को लेकर नई एडवाइजरी भी जारी की है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    न्यूज़ शेयर करने के लिए क्लिक करें .
  • Advertisement Space

    Related Posts

    गुजरात जाने से पहले RPF ने मुगलसराय स्टेशन से 8 नाबालिगों को बचाया, सभी बच्चे घर लौटाए गए

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। चंदौली जिले के डीडीयू आरपीएफ की टीम ने हाल ही में एक अहम और संवेदनशील कार्रवाई को अंजाम दिया। ओखा…

    Continue reading
    J&K में बीजेपी को बड़ी राहत, सज्जाद लोन ने राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से किया दूरी का ऐलान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। जम्मू और कश्मीर में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बार राज्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *