• Create News
  • जेपी नड्डा का जयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ रहे मौजूद।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजस्थान की पुण्यभूमि पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का हुआ आत्मीय स्वागत, पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखा जोश।

    सवांदाता,जयपुर,राजस्थान

    जयपुर,राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) का आज वीरों की भूमि राजस्थान में भव्य स्वागत किया गया। उनके जयपुर आगमन पर मुख्यमंत्री श्री.भजनलाल शर्मा और भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गर्मजोशी से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

    जेपी नड्डा का यह दौरा भाजपा के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक मजबूती के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर जैसे ही नड्डा पहुंचे, सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी, फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस दौरान भारी उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “नड्डा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में संगठन को मजबूत किया है। उनका यह दौरा राजस्थान में भाजपा को नई ऊर्जा देगा।”

    प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, “यह केवल स्वागत नहीं, एक सम्मान है उस नेतृत्व का जिसने भारत को नई दिशा दी है।”

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    संघर्ष, जज़्बा और मिठास भरी सफलता की कहानी – प्रियांका सचिन व्यवहारे

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। नमस्कार, प्रियांका सचिन व्यवहारे महाराष्ट्र के नाशिक जिले के येवला तालुका स्थित भारम गांव की निवासी हैं। एक बड़े परिवार…

    Continue reading
    संघर्ष से साकार हुआ सपना – ‘परिधान रेंटल बुटीक’ के माध्यम से हर्षदा राजन मोरे की प्रेरणादायक उद्यमी यात्रा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। हर सफल व्यक्ति की कहानी के पीछे संघर्ष, त्याग और मजबूत संस्कारों की नींव छिपी होती है। हर्षदा राजन मोरे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *