• Create News
  • BPSC 71वीं परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1250 पदों पर निकली भर्ती, 2 जून से शुरू होंगे आवेदन।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का कार्यक्रम किया घोषित, 30 अगस्त को होगी परीक्षा।

    पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 71st CCE 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी

    2 जून से शुरू होंगे आवेदन, 30 जून अंतिम तारीख
    इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू होगी और 30 जून 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    पदों का विवरण (Post Details):
    पद का नाम                                           पदों की संख्या
    सीनियर डिप्टी कलेक्टर                                 100
    फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर          79
    लेबर सुपरिटेंडेंट                                           10
    सब रजिस्ट्रार                                                 3
    शुगर केन ऑफिसर                                      17
    ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर                     502
    ब्लॉक पंचायती राज ऑफिसर                       22
    ब्लॉक शेड्यूल कास्ट वेलफेयर ऑफिसर       13
    रेवेन्यू ऑफिसर                                             45
    ब्लॉक माइनोरिटी वेलफेयर ऑफिसर           459

    पात्रता और आयु सीमा:
    शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री आवश्यक।

    आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

    परीक्षा की तिथि:
    BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2025 को बिहार के विभिन्न जिलों में किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।

    ऑनलाइन आवेदन कैसे करें:
    १. आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
    २. “BPSC 71st CCE Online Application” लिंक पर क्लिक करें।
    ३. खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
    ४. आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
    ५. आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म सबमिट करें
    ६. भविष्य के लिए आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर लें।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    नाशिक में APAAR ID रजिस्ट्रेशन में देरी, छात्रों के प्रवेश पर संकट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बारावी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के सामने महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं से पहले ‘APAAR ID’ रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी ने एक बड़ा…

    Continue reading
    केंद्र सरकार का बड़ा कदम: 10‑मिनट डिलीवरी ब्रांडिंग पर रोक लगाई

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने देश के प्रमुख क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को “10‑मिनट में डिलीवरी” का प्रचार और समय‑सीमा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *