• Create News
  • एयर इंडिया और एयर मॉरिशस ने की कोडशेयर साझेदारी, दक्षिण अफ्रीका और मेडागास्कर की यात्रा अब होगी आसान।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    IATA की बैठक में हुआ समझौता, 17 नए रूट्स पर कोडशेयर से यात्रियों को एक ही टिकट पर मिलेगी सुविधाजनक यात्रा।

    नई दिल्ली: भारत की अग्रणी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया और मॉरिशस की राष्ट्रीय एयरलाइन एयर मॉरिशस ने अपनी कोडशेयर साझेदारी को और अधिक मजबूत किया है। इस समझौते के तहत अब दोनों एयरलाइंस कुल 17 मार्गों (रूट्स) पर कोडशेयर करेंगी, जिससे भारत, मॉरिशस, दक्षिण अफ्रीका, मेडागास्कर और रीयूनियन के बीच यात्रा पहले से कहीं अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी।

    यह समझौता IATA की 81वीं वार्षिक आम बैठक के अवसर पर नई दिल्ली में हुआ, जिसमें एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन तथा एयर मॉरिशस के चेयरमैन किशोर बीगू मौजूद रहे।

    अब इन 17 मार्गों पर मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी:
    समझौते के तहत एयर इंडिया अब एयर मॉरिशस की उड़ानों पर अपना ‘AIडिज़ाइनेटर कोड लगाएगी, जिससे यात्रियों को केप टाउन, जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) और एंटानानरीवो (मेडागास्कर) जैसी गंतव्यों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इन सभी मार्गों पर यात्रियों को मॉरिशस के जरिए ट्रांजिट की सुविधा मिलेगी और वे एक ही टिकट पर यात्रा और बैगेज ट्रांसफर का लाभ उठा सकेंगे।

    एयर मॉरिशस भारत के इन शहरों तक पहुंच बनाएगी:
    एयर मॉरिशस अब एयर इंडिया की उड़ानों पर अपना ‘MKडिज़ाइनेटर कोड इस्तेमाल करेगी, जो मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता और गोवा जैसे प्रमुख शहरों को कवर करेगा। इसके साथ ही अब मॉरिशस और मुंबई के बीच एयर इंडिया की उड़ानों पर भी एयर मॉरिशस का कोड देखने को मिलेगा।

    क्या बोले दोनों कंपनियों के अधिकारी:
    एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा, “भारत, दक्षिण अफ्रीका और मॉरिशस जैसे देश पर्यटन और व्यापार के बड़े स्रोत हैं। एयर मॉरिशस के साथ यह साझेदारी हमारे वैश्विक नेटवर्क को और विस्तार देगी और यात्रियों को बेहतर विकल्प और कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।”

    एयर मॉरिशस के चेयरमैन किशोर बीगू ने इस साझेदारी को लेकर कहा,
    भारतीय यात्रियों को अब मॉरिशस के साथ-साथ रीयूनियन, दक्षिण अफ्रीका और मेडागास्कर तक भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। एयर इंडिया के साथ यह सहयोग हमारे नेटवर्क को मजबूत करेगा।”

    कब से शुरू होंगी कोडशेयर फ्लाइट्स?
    यह नई कोडशेयर साझेदारी 1 जुलाई 2025 से प्रभाव में आएगी। यात्री इन उड़ानों की बुकिंग एयर इंडिया और एयर मॉरिशस की आधिकारिक वेबसाइटों तथा अधिकृत ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से कर सकेंगे।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    संघर्ष, जज़्बा और मिठास भरी सफलता की कहानी – प्रियांका सचिन व्यवहारे

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। नमस्कार, प्रियांका सचिन व्यवहारे महाराष्ट्र के नाशिक जिले के येवला तालुका स्थित भारम गांव की निवासी हैं। एक बड़े परिवार…

    Continue reading
    संघर्ष से साकार हुआ सपना – ‘परिधान रेंटल बुटीक’ के माध्यम से हर्षदा राजन मोरे की प्रेरणादायक उद्यमी यात्रा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। हर सफल व्यक्ति की कहानी के पीछे संघर्ष, त्याग और मजबूत संस्कारों की नींव छिपी होती है। हर्षदा राजन मोरे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *