• Create News
  • ▶ Play Radio
  • एयर इंडिया प्लेन क्रैश: 1000°C तापमान तक पिघल गया विमान, 265 शव बरामद, कोई नहीं बचा ज़िंदा।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हादसे की भयावहता ने सबको झकझोर दिया।

    अहमदाबाद: गुरुवार को लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान (AI-171) अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक रेजिडेंशियल इलाके में क्रैश हो गया। इस भयानक हादसे में विमान में सवार सभी 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। इसके अलावा, आसपास के इलाके के कई स्थानीय नागरिक भी इसकी चपेट में आ गए।

    तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
    अधिकारियों ने बताया कि विमान गिरने के तुरंत बाद फ्यूल टैंक फट गया और आग लग गई। इससे तापमान 1000°C तक पहुंच गया, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल हो गया। SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम PPE किट्स के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कोई बचाया नहीं जा सका।

    फायर डिपार्टमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया: “विमान के फ्यूल टैंक में करीब 1.25 लाख लीटर ईंधन था। ब्लास्ट इतना भीषण था कि कुछ ही सेकंड में चारों तरफ आग और धुएं का गुबार फैल गया।”

    लोकल्स ने की शुरुआती मदद, SDRF को नहीं मिला कोई ज़िंदा
    SDRF अधिकारियों ने बताया कि वे दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच मौके पर पहुंचे। उससे पहले कुछ स्थानीय लोगों ने प्रयास कर कुछ घायलों को बाहर निकाला, लेकिन जब SDRF की टीम पहुंची, तब तक कोई भी जीवित नहीं बचा था।

    पुलिस ने बताया कि अब तक 265 शवों को सिविल हॉस्पिटल लाया गया है, लेकिन मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी बाकी है।

    पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे विमान में
    हादसे में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जो अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे। उनकी मौत की भी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन उनका नाम यात्री सूची में दर्ज है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    IND vs SLC XI: भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल, श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा ‘शतक’, फिर किस्मत से मिला विकेट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की…

    Continue reading
    फोर्स एकेडमी मँझगवां के संस्थापक डॉ. लाल सिंह उमेद की बड़ी पहल, SI प्री परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग और आवासीय सुविधा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए फोर्स एकेडमी मँझगवां के संस्थापक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *