• Create News
  • ▶ Play Radio
  • बिहार में 7279 स्पेशल स्कूल टीचरों की भर्ती, BPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू, अंतिम तारीख 28 जुलाई; जानिए पात्रता, फीस और आवेदन का तरीका।

    बिहार सरकारी शिक्षक भर्ती: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7279 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

    ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 जुलाई 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे

    किस पद पर होगी नियुक्ति?
    इस विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत दो स्तरों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी:
    १. प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): 5534 पद
    २. उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): 1745 पद

    ये नियुक्तियाँ राज्य सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता और प्रक्रिया के आधार पर की जाएंगी। चयन प्रक्रिया के लिए विस्तृत जानकारी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

    आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
    BPSC ने श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया है:
    १. सामान्य/EWS/अन्य पिछड़ा वर्ग: ₹750
    २. SC/ST/महिला/दिव्यांग (40%+): ₹200
    3. बायोमेट्रिक शुल्क (आधार न होने पर): ₹200 अतिरिक्त
    ४. उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से करना होगा।

    आवेदन कैसे करें? (स्टेप बाय स्टेप गाइड)
    १. आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
    २. “Special School Teacher Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
    ३. स्वयं को रजिस्टर करें
    ४. आवेदन फॉर्म को सही से भरें
    ५. शुल्क का भुगतान करें
    ६. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट रखें

    जरूरी तारीखें:
    प्रक्रिया                                            तारीख
    आवेदन शुरू                               2 जुलाई 2025
    आवेदन की अंतिम तिथि                 28 जुलाई 2025

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *