• Create News
  • ▶ Play Radio
  • मैनपुरी में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    संवादाता | हरिओम – बेवर थाना क्षेत्र की नवीगंज चौकी अंतर्गत एक 20 वर्षीय युवती की फांसी से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान संध्या (पुत्री स्व. कृष्णा गुप्ता) के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, संध्या ने घर के सामने वाले कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। जब परिजनों ने आवाज़ दी और दरवाजा नहीं खुला, तो शंका होने पर उन्होंने अंदर जाकर देखा, जहां संध्या का शव लटका हुआ मिला। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। थाना प्रभारी बेवर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नियमानुसार पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

    परिवार में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    📄 डाउनलोड करें / Download News PDF

  • Related Posts

    पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: स्वास्थ्य चिंताओं के बीच इमरान खान को अस्पताल ले जाने का निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। देश की शीर्ष अदालत ने स्वास्थ्य संबंधी…

    Continue reading
    RAJ-UNNATI से CM भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, बोले- हर जन-परिवेदना का समयबद्ध समाधान हो

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में RAJ-UNNATI के माध्यम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *