• Create News
  • ▶ Play Radio
  • हाई-टेक e-Passport कैसे पाएँ: जानें ऑनलाइन अप्लाई करने का पूरा तरीका

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    देशभर में अब e-Passport जारी करने का प्रोसेस शुरू हो गया है। नया e-Passport पुराने पासपोर्ट की तरह दिखेगा, लेकिन इसके कवर पर बने अशोक स्तंभ के नीचे एक हाई-टेक चिप लगेगी, जिसमें पासपोर्ट धारक की बायोमेट्रिक और अन्य जरूरी जानकारी सुरक्षित रहेगी। अगर आपने 28 मई, 2025 या उसके बाद नया पासपोर्ट बनवाया या रिन्यू करवाया है, तो आपको ई-पासपोर्ट ही मिलेगा।

    e-Passport के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना अब आसान हो गया है। इसके लिए आपको Passport Seva Online Portal पर जाना होगा। सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉगिन करने के बाद “Apply for Fresh Passport / Re-issue of Passport” का विकल्प चुनें। यदि आप पहली बार पासपोर्ट बनवा रहे हैं तो Fresh Issuance चुनना जरूरी है।

    फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और सबमिट करें। गलत जानकारी से आपके पासपोर्ट अप्लाई में समस्या हो सकती है। फॉर्म सबमिट करने के बाद “View Saved/Submitted Applications” में जाकर Pay and Schedule Appointment पर क्लिक करें। ऑनलाइन पेमेंट करना आवश्यक है, तभी आपका अपॉइंटमेंट पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK), रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (RPO) या पोस्ट ऑफिस में बुक होगा।

    पेमेंट और एप्लिकेशन सबमिट होने के बाद आपको ARN या अपॉइंटमेंट नंबर वाली रसीद मिलेगी। इसके अलावा आपके रजिस्टर्ड नंबर पर SMS के जरिए भी अपॉइंटमेंट डिटेल्स भेजी जाएंगी। ये डिटेल्स संभालकर रखें क्योंकि आपको पासपोर्ट ऑफिस में इन्हें दिखाना होगा।

    अपॉइंटमेंट पर अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ PSK या RPO जाएं और फिजिकल वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करें। यदि आपने अपने पते पर वेरिफिकेशन का विकल्प चुना है, तो पासपोर्ट वैन आपके पते पर डॉक्यूमेंट वेरिफाई करेगी। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद लगभग 15 से 20 दिनों में आपका e-Passport आपके पते पर पहुंच जाएगा।

    e-Passport के लिए अप्लाई करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सभी जानकारी को दो-तीन बार चेक करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली/पानी/गैस बिल शामिल हो सकते हैं। जन्मतिथि प्रमाण के लिए जन्म प्रमाणपत्र, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या मैट्रिक सर्टिफिकेट भी आवश्यक हो सकते हैं। अपॉइंटमेंट पर सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचना अनिवार्य है।

    देशभर में e-Passport जारी होने से अब पासपोर्ट अधिक सुरक्षित और आधुनिक हो गया है। सभी आवेदक अब घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और सुविधाजनक तरीके से अपना हाई-टेक पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *