• Create News
  • ▶ Play Radio
  • हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक की संचालक मंडल बैठक संपन्न, अध्यक्ष राजेंद्र सिहाग की अध्यक्षता में अहम निर्णय

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड की संचालक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज बैंक के प्रधान कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिहाग ने की। बैठक में बैंक की वित्तीय स्थिति, ऋण वितरण, वसूली प्रक्रिया तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में ‘एकमुश्त समझौता योजना वर्ष 2025–26’ के अंतर्गत अब तक की गई वसूली की समीक्षा की गई। अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिहाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र किसानों तक इस योजना की जानकारी पहुंचे, ताकि बकाया ऋणों का शीघ्र निस्तारण हो सके। साथ ही वसूली प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने पर भी विचार किया गया।

    वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए निर्धारित ऋण वितरण लक्ष्यों के विरुद्ध अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाए, जिससे कृषि एवं ग्रामीण विकास को मजबूती मिल सके।

    बैठक में बैंक की वर्ष 2024–25 की वार्षिक साधारण सभा (AGM) आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस दौरान बैंक की वार्षिक रिपोर्ट, लेखा विवरण और आगामी कार्ययोजनाओं को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

    बैठक में

    • जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ओ.पी. बिश्नोई,

    • कृषि उप निदेशक श्री प्रमोद जी,

    • उप रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) श्री अमीलाल जी सहारण,

    • बैंक सचिव श्री नरेश शुक्ला,

    • उपाध्यक्ष श्री जगदीश सिंह जोड़किया,

    • संचालक मंडल सदस्य श्री सुरेंद्र कुमार मुंड, श्री रमेश कुमार एवं श्री मदन लाल जान्दू
      उपस्थित रहे।

    बैठक के समापन पर बैंक अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिहाग एवं बैंक सचिव श्री नरेश शुक्ला ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैंक के विकास में सामूहिक सहयोग की सराहना की।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    ग्रोबिक रियल एस्टेट लीजिंग एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज़: दीपक गोरानी बना रहे हैं उदयपुर के रियल एस्टेट सेक्टर में भरोसे और प्रोफेशनलिज़्म की नई पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत में तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट और कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में ऐसी कंसल्टेंसी कंपनियों की मांग लगातार…

    Continue reading
    हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक मिसाल बनीं वंदना जाधव, Kmart India Plants Nursery के माध्यम से साकार कर रहीं हरित भारत का सपना

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *