• Create News
  • ▶ Play Radio
  • श्रद्धा, साधना और वैदिक ज्ञान की परंपरा: सुनील बंडू जंगम की आध्यात्मिक एवं ज्योतिषीय यात्रा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारतीय वैदिक परंपरा और ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में यदि किसी नाम को श्रद्धा, विश्वास और विद्वत्ता के साथ लिया जाता है, तो वह नाम है श्री. सुनील बंडू जंगमPaulasteshvar Jyotish – ॐ नमः शिवाय के माध्यम से वे वर्षों से जनसामान्य को वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उनकी यात्रा केवल एक पेशेवर उपलब्धि नहीं, बल्कि गुरु-परंपरा, साधना और सेवा भाव से प्रेरित जीवन दर्शन का जीवंत उदाहरण है।

    सुनील बंडू जंगम को यह दिव्य परंपरा अपने आजोबा ज्योतिष महर्षी स्व. विरलिंग उर्फ आप्पा जंगम से विरासत में प्राप्त हुई। बाल्यकाल से ही उन्होंने वेद, ज्योतिष और धार्मिक संस्कारों का सान्निध्य पाया, जिसने उनके जीवन की दिशा निर्धारित की।

    अपने आजोबा के मार्गदर्शन में सुनील जंगम ने ज्योतिष विशारद, भृगु-नंदी नाड़ी ज्योतिष, वास्तुशास्त्र तथा रत्नशास्त्र का गहन अध्ययन पूर्ण किया। इसके साथ-साथ उन्होंने धार्मिक पूजा-विधि में भी वैदिक परंपराओं का विधिवत अभ्यास किया।

    उनकी विद्वत्ता और साधना को मान्यता देते हुए बेंगलुरु संस्कृत पाठशाला द्वारा उन्हें
    “वैदिक तपोनिधि” एवं “वैदिक शिरोमणि” जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जो उनके शास्त्रीय ज्ञान और साधना की प्रमाणिकता को दर्शाते हैं।

    सुनील बंडू जंगम के जीवन और साधना पथ में सद्गुरु रविशंकर शिवाचार्य रायपटणकर महाराज तथा सद्गुरु मणिकंठ शिवाचार्य दहिवडकर महाराज (बार्शी) का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इन गुरुओं के वेदोक्त मार्गदर्शन ने उनकी दृष्टि को और अधिक व्यापक, अनुशासित और सेवा-भाव से परिपूर्ण बनाया।

    उनके शास्त्रीय योगदान और जनकल्याणकारी मार्गदर्शन की दखल लेते हुए वैदिक एस्ट्रो गुरुकुल की ओर से वर्ष 2025 में दिल्ली में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर ज्योतिष महर्षी श्री. अनिलजी वत्स एवं श्री. शैलेंद्रजी पांड्ये गुरुजी के करकमलों द्वारा उन्हें मानचिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर गौरवित किया गया।

    यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संपूर्ण वैदिक परंपरा और गुरु-शिष्य संस्कृति की प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

    सुनील बंडू जंगम का मानना है कि ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का शास्त्र है। वे ज्योतिषीय पद्धतियों के माध्यम से जीवन, स्वास्थ्य, विवाह, व्यवसाय, वास्तु, आध्यात्मिक शांति और सामाजिक संतुलन के लिए मार्गदर्शन करते हैं।

    भविष्य में वे आध्यात्मिक मार्गदर्शन मंच एवं वैदिक गुरुकुल की स्थापना कर जनसामान्य के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने की दृढ़ इच्छा रखते हैं, जिससे वैदिक ज्ञान नई पीढ़ी तक सही रूप में पहुंचे।

    श्री. सुनील बंडू जंगम के समर्पण, आध्यात्मिक योगदान और वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उनका चयन
    “Maharashtra Business Icon 2025 / Maharashtra Style Icon 2025 / Maharashtra Fashion Icon 2025”
    जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए किया गया है।

    यह सम्मान Reseal.in एवं India Fashion Icon Magazine द्वारा प्रदान किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के उभरते हुए उद्यमियों, विद्वानों एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए जाना जाता है। यह चयन न केवल उनके लिए, बल्कि सम्पूर्ण वैदिक और आध्यात्मिक क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

    इस भव्य पुरस्कार समारोह में फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों की विशेष उपस्थिति रहेगी, जिनमें शामिल हैं—

    •  वर्षा उसगांवकर (बॉलीवुड अभिनेत्री)

    •  सोनाली कुलकर्णी (प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री)

    •  प्रार्थना बेहेरे (प्रसिद्ध अभिनेत्री)

    इस प्रतिष्ठित आयोजन का नेतृत्व श्री सुधीर कुमार पठाडे,
    Founder & CEO – Reseal.in (Sure Me Multipurpose Pvt. Ltd.) द्वारा किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *