राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
नव वर्ष के पावन अवसर पर भूमि विकास बैंक हनुमानगढ़ के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट राजेंद्र सिहाग ने जिलेवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने संदेश में एडवोकेट राजेंद्र सिहाग ने कहा कि नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कामना की कि आने वाला वर्ष हर परिवार के लिए खुशियों भरा हो और समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और सकारात्मक सोच को मजबूती मिले।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ऐसे में सभी नागरिकों को सतर्क रहते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए और सामाजिक जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
एडवोकेट सिहाग ने कहा कि भूमि विकास बैंक हनुमानगढ़ सदैव किसानों, ग्रामीणों और आमजन के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आने वाले वर्ष में भी बैंक द्वारा जनहित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग जारी रखा जाएगा।
अपने शुभकामना संदेश के अंत में उन्होंने कहा कि “नव वर्ष सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आए—यही मेरी मंगलकामना है।”








