• Create News
  • राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का जयपुर में शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संबोधन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर मंथन के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस अकादमी, शास्त्री नगर, जयपुर में राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया।

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान सरकार पुलिस के आधुनिकीकरण, कानून व्यवस्था को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सुशासन की नींव मजबूत कानून व्यवस्था पर टिकी होती है और इसमें पुलिस बल की भूमिका सबसे अहम होती है।

    सम्मेलन के दौरान प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था,
    पुलिस बल के आधुनिकीकरण,
    और नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ पुलिस व्यवस्था में तकनीकी नवाचार और प्रशिक्षण बेहद जरूरी है, ताकि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो।

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और आमजन में विश्वास बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने राजस्थान पुलिस के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल निरंतर शांति, सुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने का कार्य करता रहेगा।

    मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से अपील की कि वे संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित और आश्वस्त महसूस कर सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग ही सुरक्षित राजस्थान की पहचान बनेगी।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    Google AI Gemini का नया “Personal Intelligence” फीचर:

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। Google ने अपने AI चैटबॉट Gemini में एक नया बेता फीचर “Personal Intelligence” लॉन्च किया है, जो उपयोगकर्ताओं के Google…

    Continue reading
    चिपळूण के पूर्व MLA रमेश कदम ने शरद पवार के पक्ष से त्यागा सदस्यता

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में राजनीति में एक बड़ी हलचल सामने आई है, जब पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता रमेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *