• Create News
  • 40 मुक्तों के बलिदान को समर्पित चार दिवसीय ‘जागते जुगनूंआं का मेला

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    जियान सहानी | कानपूर | समाचार वाणी न्यूज़
    जिला प्रशासन श्री मुक्तसर साहिब और ‘जागते जुगनूंआं का मेला’ वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) पंजाब के सहयोग से 40 मुक्तों की स्मृति को समर्पित विरासत-ए-पंजाब ‘जागते जुगनूंआं का मेला’ का आयोजन 12 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक गुरु गोबिंद सिंह पार्क, श्री मुक्तसर साहिब में किया जा रहा है।

    मेले का उद्घाटन 12 जनवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे उपायुक्त श्री अभिजीत कपलिश द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर हलका विधायक सरदार जगदीप सिंह काका बराड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    चार दिवसीय मेले के दौरान शबद गायन, रू-ब-रू संवाद, ढाडी वारां, कविशरी दरबार, संगीत संध्या, कवि दरबार, कविता पाठ, साहित्यिक पाठ एवं विचार गोष्ठी, साहित्यिक संवाद एवं रचनात्मक सत्र, हास्य रस कवि दरबार, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, ढाडी दरबार, कृषि संवाद तथा नाटक ‘मित्र प्यारे नूं’ का मंचन किया जाएगा। नाटक के लेखक, निर्माता एवं निर्देशक मनपाल तिवाणा होंगे, जबकि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री निर्मल ऋषि अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

    14 जनवरी 2026 को पंजाब के कैबिनेट मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर तथा गिद्दड़बाहा के विधायक सरदार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

    मेले के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही पुस्तक प्रदर्शनियां और दस्तार (पगड़ी) प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों द्वारा पारंपरिक पंजाबी व्यंजनों—मक्की की रोटी, सरसों का साग, काढ़नी वाला दूध, मालपुए, खीर, मठियां तथा अन्य तैयार खाद्य पदार्थों का स्वाद भी लोग ले सकेंगे।

    इस मेले का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक चेतना को जागृत करना, युवा पीढ़ी को सिख विरासत से परिचित कराना और चाली मुक्तों के बलिदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करना है। मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

  • Gian Sahani

    रिपोर्टर समाचार बाणी न्युज ज्ञान साहनी, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का जिला

    Related Posts

    भादरा की पलक कारेला ने जीता नेशनल रेसलिंग में सिल्वर, इंडिया कैंप के लिए चयनित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़  तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) की होनहार बेटी पलक कारेला ने नेशनल…

    Continue reading
    हनुमानगढ़ की पलक कारेला ने जीता नेशनल रेसलिंग में सिल्वर, इंडिया कैंप के लिए हुई चयनित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) की होनहार बेटी पलक कारेला ने नेशनल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *