• Create News
  • ▶ Play Radio
  • बेवर में अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित 54वें शहीद मेले का भव्य शुभारंभ

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम | कानपूर | समाचार वाणी न्यूज़
    अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित प्रसिद्ध 54वें शहीद मेले का शुक्रवार को बेवर में विधिवत और भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भोगांव विधायक श्री रामनरेश अग्निहोत्री ने मशाल प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।

    शुभारंभ समारोह में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े वीर क्रांतिकारियों के वंशजों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर श्री सुधींद्र पांडेय, भगत सिंह के साथी मीता बख्शी के पौत्र सुरेंद्र नाथ पांडेय, चंद्रशेखर आज़ाद के साथी सचिंद्र नाथ बख्शी की पौत्री, श्री विजय गुप्ता, किशन दुबे, एडवोकेट विपिन चतुर्वेदी, अनुपम दीक्षित, सुरजीत चौहान एवं मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि शहीद मेला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना को जीवंत रखने का माध्यम है। यह मेला विशेष रूप से युवाओं को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित होने का संदेश देता है।

    उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और शहीदों के बलिदान को जानना और समझना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकें।

    शहीद मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति प्रस्तुतियां एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जो क्षेत्रवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेंगी। आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिकों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

  • Related Posts

    गुणवत्ता और विश्वास के साथ आगे बढ़ती Bluebell Graphics: Vikram Ravindra Shrimal की सफलता की कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के सोलापुर में स्थित Bluebell Graphics आज पेपर प्लेट मशीन और हाइड्रोलिक इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से…

    Continue reading
    बिना संसाधनों के शुरुआत, आज सफल उद्योगपति: Tanaji Patil की प्रेरणादायक सफलता गाथा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के चंदगड तालुका के छोटे से गांव बसर्गे में जन्मे Tanaji Patil आज अपनी मेहनत, जिद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *