• Create News
  • ▶ Play Radio
  • झोटवाड़ा में ₹75 लाख की लागत से बने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी क्षेत्रवासियों को सौगात

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के झोटवाड़ा में ₹75 लाख की लागत से निर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण आज राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपलब्धि बताया।

    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस केंद्र के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, प्राथमिक उपचार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक की पहुंच तक पहुंचें, ताकि किसी भी व्यक्ति को उपचार के लिए दूर न जाना पड़े। जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी उद्देश्य से प्रदेश में आधारभूत स्वास्थ्य संरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है

    कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आबादी को देखते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य केंद्र अत्यंत आवश्यक हैं, जो समय पर उपचार उपलब्ध कराकर गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक सिद्ध होंगे।

    इस अवसर पर श्री रवि शेखावत (CMHO), जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री माल सिंह शेखावत, श्री जयपाल मांडोता, मंडल अध्यक्ष श्री विनोद सैनी, श्री अशोक, श्री राकेश अग्रवाल, श्री वीरेंद्र सिंह शेखावत, श्री रमेश गुप्ता, श्री रामकिशोर प्रजापत, श्री अजय चौहान, श्री विजेंद्र पाल सिंह, श्री शेर सिंह धाकड़, श्री गणेश नाथावत, श्रीमती अंजू मिश्रा, श्रीमती नीलू जांगिड, श्री गिरधारी राठौड़, श्री मोनू पंडित, श्रीमती विमलेश कंवर, श्री गणेश सैनी, श्री महेंद्र कुमावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने नए स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार का आभार जताया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    गुणवत्ता और विश्वास के साथ आगे बढ़ती Bluebell Graphics: Vikram Ravindra Shrimal की सफलता की कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के सोलापुर में स्थित Bluebell Graphics आज पेपर प्लेट मशीन और हाइड्रोलिक इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से…

    Continue reading
    बिना संसाधनों के शुरुआत, आज सफल उद्योगपति: Tanaji Patil की प्रेरणादायक सफलता गाथा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के चंदगड तालुका के छोटे से गांव बसर्गे में जन्मे Tanaji Patil आज अपनी मेहनत, जिद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *