• Create News
  • ▶ Play Radio
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया मतदान का आह्वान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्थित अपने कैंप कार्यालय में नव मतदाताओं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा आमजन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं की लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान होता है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का युवा वर्ग ‘वोट की ताकत’ को समझते हुए राष्ट्र में बड़े सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने सांगानेर के जागरूक नागरिकों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद लोकतंत्र के प्रति साझा समर्पण को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

    कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता, युवाओं की भागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विशेष रूप से जोर दिया गया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    “अपोलो फार्मेसी में टैगोर इंस्टीट्यूट के 7 विद्यार्थियों का चयन, फार्मासिस्ट पद पर बनाएंगे करियर”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अवास कैवर्त | छत्तीसगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ किसी विद्यार्थी की वर्षों की मेहनत तब सार्थक होती है, जब पढ़ाई…

    Continue reading
    “मनोज जरांगे पाटील : ‘पाटील मेरी गाड़ी में बैठिए और…’ डिफेंडर गाड़ी पर लगे आरोपों पर जरांगे पाटील ने दिया स्पष्टीकरण”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील इन दिनों पश्चिम महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने मराठा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *