• Create News
  • ▶ Play Radio
  • अब जमवारामगढ़ में मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    विधानसभा क्षेत्र जमवारामगढ़ में चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। माननीय चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह जी खींवसर ने रिक्त चिकित्सक पदों को भरने संबंधी मांग पत्र पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना को स्वीकृति प्रदान की है।

    इस निर्णय से क्षेत्रवासियों को अब विशेषज्ञ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकेंगी। जमवारामगढ़ विधायक श्री महेंद्रपाल जी मीणा ने इस संवेदनशील और जनहितकारी निर्णय के लिए चिकित्सा मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।

    🔹 पदस्थापित चिकित्सकों का विवरण

    राजकीय उप जिला अस्पताल, जमवारामगढ़

    • 🔹 सोनोग्राफी विशेषज्ञ — डॉ. अविनाश बागड़ा

    सीएचसी आंधी

    • 🔹 शिशु रोग विशेषज्ञ — डॉ. रामस्वरूप गुर्जर

    • 🔹 मेडिसिन विशेषज्ञ — डॉ. शुभ्रकांत सक्सेना

    सीएचसी रायसर

    • 🔹 टीबी रोग विशेषज्ञ — डॉ. लोकेश कुमार गुप्ता

    • 🔹 स्त्री रोग विशेषज्ञ — डॉ. शिखा शर्मा

    विधायक श्री महेंद्रपाल मीणा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी महसूस की जा रही थी, जिससे आमजन को उपचार के लिए जयपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। अब इन पदस्थापनाओं से स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

    उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं राजस्थान सरकार के प्रति भी आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार सकारात्मक निर्णय ले रही है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    मुख्यमंत्री आवास पहुंची BJYM की साइकिल यात्रा: शंकर गोरा के नेतृत्व में युवाओं ने जताया आभार, CM भजनलाल शर्मा ने सुनी ‘मन की बात’

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व…

    Continue reading
    अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- सुरक्षित बचपन से ही बनेगा सशक्त राष्ट्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *