• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सिवनी में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का जागरूकता शिविर संपन्न

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    प्रयास कैवर्त |मरवाही | समाचार वाणी न्यूज़
    केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी में एक दिवसीय जागरूकता एवं पंजीयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सौर ऊर्जा के लाभों से अवगत कराना तथा स्वच्छ, सस्ती और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ताओं ने सहभागिता कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सिवनी की सरपंच श्रीमती रचना कंवर रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच श्री संजय गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि जनपद सदस्य श्री द्वारे लाल केवट ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर पत्रकार प्रयास कैवर्त की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

    शिविर के दौरान योजना की विस्तृत जानकारी जफर मालिक, सहायक अभियंता (मरवाही) एवं अमित कुमार, कनिष्ठ अभियंता (सिवनी) द्वारा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने पर केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और कई मामलों में बिजली बिल शून्य तक हो सकता है। साथ ही अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर उसे ग्रिड में भेजकर आय अर्जित करने का भी प्रावधान है।

    कार्यक्रम के दौरान योजना का सफलतापूर्वक लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रचना कंवर ने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाना समय की आवश्यकता है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी लाभकारी है। संजय गुप्ता ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने की अपील की।

    जनपद सदस्य द्वारे लाल केवट ने कहा कि यह योजना गांवों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने नागरिकों से स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह योजना भविष्य में हरित ऊर्जा क्रांति का मजबूत आधार बनेगी।

  • Awas Kaiwart

    Special Reporter in Samachar Vani News

    Related Posts

    गुणवत्ता और विश्वास के साथ आगे बढ़ती Bluebell Graphics: Vikram Ravindra Shrimal की सफलता की कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के सोलापुर में स्थित Bluebell Graphics आज पेपर प्लेट मशीन और हाइड्रोलिक इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से…

    Continue reading
    बिना संसाधनों के शुरुआत, आज सफल उद्योगपति: Tanaji Patil की प्रेरणादायक सफलता गाथा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के चंदगड तालुका के छोटे से गांव बसर्गे में जन्मे Tanaji Patil आज अपनी मेहनत, जिद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *