• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जयपुर में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति बैठक सम्पन्न

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | रामगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

    बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। साथ ही पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

    इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में
    पूर्व विधानसभा स्पीकर एवं पूर्व आरसीए अध्यक्ष श्री सीपी जोशी जी,
    लोकसभा प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल जी,
    आदर्श नगर विधायक रफीक खान जी,
    किशनपोल विधायक अमीन कागज़ी जी,
    वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन खानू खान जी,
    राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह जी,
    इंटक प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्री माली जी,
    अभाव अभियोग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा जी,
    पूर्व जयपुर शहर जिला अध्यक्ष आर.आर. तिवारी जी,
    राजस्थान कांग्रेस कमेटी महासचिव सीताराम बैरवा जी
    सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    नेताओं ने खेल प्रकोष्ठ की भूमिका को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं, खिलाड़ियों और खेल से जुड़े वर्गों को कांग्रेस से जोड़ना समय की आवश्यकता है। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

    कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए, जिससे बैठक एक सशक्त संगठनात्मक संदेश के साथ सम्पन्न हुई।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    गुणवत्ता और विश्वास के साथ आगे बढ़ती Bluebell Graphics: Vikram Ravindra Shrimal की सफलता की कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के सोलापुर में स्थित Bluebell Graphics आज पेपर प्लेट मशीन और हाइड्रोलिक इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से…

    Continue reading
    बिना संसाधनों के शुरुआत, आज सफल उद्योगपति: Tanaji Patil की प्रेरणादायक सफलता गाथा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के चंदगड तालुका के छोटे से गांव बसर्गे में जन्मे Tanaji Patil आज अपनी मेहनत, जिद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *