• Create News
  • ▶ Play Radio
  • 8 करोड़ प्रदेशवासियों के लिए ‘गारंटी कार्ड’ बना राजस्थान बजट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | रामगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दो वर्षों में राज्य सरकार ने जनआकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश के विकास को नई गति, नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की है। 8 करोड़ प्रदेशवासियों के आशीर्वाद और विश्वास से सशक्त होकर सरकार ने विधानसभा में जन-जन को समर्पित, दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया है।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट मात्र आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प को साकार करने का स्पष्ट, ठोस और परिणामोन्मुख रोडमैप है। मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी तथा उनकी समर्पित टीम को इस जनहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सरकार स्पष्ट विजन के साथ “हर हाथ को काम, हर खेत को पानी और हर घर में खुशहाली” लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बजट को 8 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली का ‘गारंटी कार्ड’ बताते हुए कहा कि यह गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता के सशक्तीकरण का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।

    बजट में विश्वस्तरीय सड़कों के निर्माण, सुदृढ़ कनेक्टिविटी और राज्य की गौरवशाली संस्कृति व ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया है, जिससे पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगा।

    उन्होंने कहा कि सरकार जन-जन की आकांक्षाओं को पूर्ण कर एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राजस्थान की मजबूत नींव रख रही है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर भेजने की उठी मांग, माइकल वॉन ने BCCI से की अपील

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से सुर्खियों में आए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में…

    Continue reading
    टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन, दिल्ली में पार्टी में शामिल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत भारत के पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *