• Create News
  • ▶ Play Radio
  • मुख्यमंत्री निवास पर कोटा, भरतपुर और अजमेर संभाग के कार्यकर्ताओं संग बजट पर हुई परिचर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री निवास पर कोटा, भरतपुर एवं अजमेर संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में केंद्रीय एवं राज्य बजट को लेकर परिचर्चा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजट घोषणाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ संकल्प पर आधारित बजट प्रावधानों को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों और योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक मजबूती और समन्वय पर जोर दिया गया।

    कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी, श्री अशोक परनामी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेन्द्र राठौड़ तथा राजस्थान राज्य धरोहर बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे बजट की महत्वपूर्ण घोषणाओं और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं, ताकि राज्य के समग्र विकास के लक्ष्य को गति मिल सके।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *