• Create News
  • बगरू के वाटिका में सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया संबोधन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    बगरू विधानसभा क्षेत्र की वाटिका में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने क्षेत्रवासियों के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के विजन और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भारत की तकनीकी प्रगति, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने हाल ही में आयोजित ‘India AI Impact Summit’ का उल्लेख करते हुए तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला। साथ ही अमूल द्वारा पशु चिकित्सा में एआई के उपयोग और सुश्रुत संहिता जैसी प्राचीन पांडुलिपियों का एआई के माध्यम से आधुनिक भाषाओं में अनुवाद जैसे नवाचारों की चर्चा की।

    प्रधानमंत्री ने खेल जगत में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की बढ़ती उपलब्धियों, अंगदान के महत्व और स्वतंत्रता के ‘पंच प्राणों’ पर भी विचार साझा किए। साइबर सुरक्षा और एकीकृत खेती जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने आगामी परीक्षाओं के लिए छात्रों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा त्योहारों के अवसर पर ‘Vocal for Local’ अपनाने का संदेश दिया।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के ओजस्वी उद्बोधन और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    AI समिट में हुए कथित अशोभनीय प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो का कांग्रेस कार्यालय पर घेराव

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ AI समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच के दौरान हुए कथित अशोभनीय एवं स्तरहीन…

    Continue reading
    जल महल की पाल पर ‘सूर्यकिरण’ और ‘सारंग’ एयरोबैटिक शो ने बांधा समां, सीएम भजनलाल शर्मा रहे मौजूद

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ विश्व प्रसिद्ध जल महल की पाल पर भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *