• Create News
  • ▶ Play Radio
  • हत्या केस में समझौते का दबाव: मुनीम को बंधक बनाकर 80 हजार, मोबाइल और स्कूटी लूटने का आरोप

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम | मैनपुरी | समाचार वाणी न्यूज़ 
    जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में एक युवक को बंधक बनाकर नगदी, स्कूटी और मोबाइल छीनने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    पीड़ित अन्नू गुप्ता ने बताया कि वह एक पेप्सी सप्लायर के यहां मुनीम के रूप में कार्य करता है और वसूली के सिलसिले में गया था। आरोप है कि उसी दौरान बेवर निवासी नंदन ठाकुर और उसके सहयोगियों ने उसे पकड़कर एक कमरे में बंधक बना लिया। आरोपियों ने उससे 80 हजार रुपये नकद, एक स्कूटी और मोबाइल फोन छीन लिया।

    पीड़ित का यह भी आरोप है कि नंदन ठाकुर ने उसके हाथ में अवैध तमंचा पकड़ाकर उसका वीडियो बनाया और धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।

    वहीं अन्नू गुप्ता के पारिवारिक भाई का कहना है कि वर्ष 2019 में उसके भाई की हत्या कर दी गई थी, जिसमें नंदन ठाकुर और चंदन ठाकुर का नाम सामने आया था। आरोप है कि उसी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए अन्नू गुप्ता को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई।

    फिलहाल पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

  • Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *