इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर में आयोजित ‘राजस्थान सीसाइड स्टार्टअप समिट-2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने नवाचारी स्टार्टअप्स, निवेशकों, मेंटर्स और उद्योग जगत के युवा प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिट राजस्थान को दुनिया का “स्टार्टअप हब” बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के Innovation और Out-of-the-box Ideas को वास्तविकता में बदलने के लिए संसाधनों से लेकर उचित मंच तक हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए संकल्पित है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के युवा उद्यमी अपनी प्रतिभा और नवाचार से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को नई शक्ति देंगे, बल्कि वैश्विक पटल पर भी राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।
समिट में आर्मेनिया के राजदूत श्री Vahagn Afyan जी की विशेष उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय आयाम भी प्राप्त हुआ।








