• Create News
  • राजस्थान से ‘HPV टीकाकरण अभियान’ का शुभारंभ, 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को लगेगा नि:शुल्क टीका

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ 
    माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राजस्थान की पावन धरा से ‘HPV टीकाकरण अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए नि:शुल्क टीके लगाए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस पहल को महिला स्वास्थ्य और सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह अभियान प्रदेश की बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू करेगी, ताकि अधिकतम लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचे।

    विशेषज्ञों के अनुसार, HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर टीकाकरण से इस बीमारी की रोकथाम संभव है। यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    भादरा की पलक कारेला ने जीता नेशनल रेसलिंग में सिल्वर, इंडिया कैंप के लिए चयनित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़  तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) की होनहार बेटी पलक कारेला ने नेशनल…

    Continue reading
    हनुमानगढ़ की पलक कारेला ने जीता नेशनल रेसलिंग में सिल्वर, इंडिया कैंप के लिए हुई चयनित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) की होनहार बेटी पलक कारेला ने नेशनल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *