राजेश चौधरी |हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
भूमि विकास बैंक हनुमानगढ़ के चेयरमैन श्री राजेंद्र सिहाग ने होली के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। रंगों का यह उत्सव समाज में सद्भाव और सौहार्द का संदेश देता है।
श्री सिहाग ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे होली का त्योहार शांति, संयम और आपसी सम्मान के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि रंगों की इस खुशी में एक-दूसरे के साथ मिलकर आनंद लें और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।
होली के इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
संपर्क:
राजेंद्र सिहाग
चेयरमैन, भूमि विकास बैंक हनुमानगढ़








