इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
नटाटा पंचायत, तहसील आमेर (जिला जयपुर) के जनसेवक जे.पी. मीणा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मिली शुभकामनाओं के लिए सभी क्षेत्रवासियों, मित्रों, बुजुर्गों और शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
जे.पी. मीणा ने कहा कि जन्मदिन हर वर्ष आता है, लेकिन समाज के भाइयों, बुजुर्गों और मित्रों का स्नेह और समर्थन इस दिन को विशेष और यादगार बना देता है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें हजारों लोगों की ओर से शुभकामनाएं प्राप्त हुईं, जिससे वे अत्यंत अभिभूत हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि लोगों का यह प्रेम और विश्वास उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा से नटाटा पंचायत और क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने की रही है और आगे भी वे पूरे समर्पण के साथ जनसेवा करते रहेंगे।
जे.पी. मीणा ने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का सहयोग और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी तरह सभी का स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहेगा, जिससे वे समाज और क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।
अंत में उन्होंने एक बार फिर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का यह प्यार उन्हें हमेशा समाज और क्षेत्र के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।








