इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान पेंशनर समाज, उप शाखा मुरलीपुरा द्वारा आयोजित “स्मारिका विमोचन, 90 एवं 75 वर्षीय पेंशनर्स सम्मान समारोह तथा वार्षिक अधिवेशन” में उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी शामिल हुईं। 🌼
इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ पेंशनर बंधुओं को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव, योगदान और जीवन मूल्यों की सीख समाज और राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा और दिशा देने का कार्य करता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स और समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह, प्रदेश महामंत्री किशन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष जी.के. मीणा, मुरलीपुरा उप शाखा अध्यक्ष मदनलाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा तथा जयंत कुमावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में पेंशनर्स, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। समारोह के दौरान वरिष्ठ पेंशनर्स के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और उनके अनुभवों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया। 👏








