• Create News
  • ▶ Play Radio
  • “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” थीम पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    बिहार दिवस के अवसर पर जिले के घोषी स्थित हाई स्कूल लखवार में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” रखी गई थी।

    कार्यक्रम का संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार की देखरेख में किया गया, जबकि विद्यालय के प्रधान शिक्षक अरुण कुमार ने आयोजन की जिम्मेदारी निभाई। इस आयोजन में कक्षा 1 से 5, 6 से 8 और 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    प्रतियोगिताओं में गणित एवं ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी (क्विज), पेंटिंग, चित्रकला और भाषण जैसी विभिन्न विधाएं शामिल थीं। सभी प्रतिभागियों ने “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” थीम पर अपने विचार और कौशल को प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को प्रभावित किया।

    विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार के विकास, शिक्षा, संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।

    सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। ये चयनित प्रतिभागी आगामी 20 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रखंड शिक्षा कार्यालय और विद्यालय परिवार की सराहना की जा रही है। यह आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    गुणवत्ता और विश्वास के साथ आगे बढ़ती Bluebell Graphics: Vikram Ravindra Shrimal की सफलता की कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के सोलापुर में स्थित Bluebell Graphics आज पेपर प्लेट मशीन और हाइड्रोलिक इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से…

    Continue reading
    बिना संसाधनों के शुरुआत, आज सफल उद्योगपति: Tanaji Patil की प्रेरणादायक सफलता गाथा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के चंदगड तालुका के छोटे से गांव बसर्गे में जन्मे Tanaji Patil आज अपनी मेहनत, जिद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *