• Create News
  • ▶ Play Radio
  • नोहर में किसानों ने फसल नुकसान पर राहत पैकेज की मांग उठाई, प्रशासन ने दिया आश्वासन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | नोहर (हनुमानगढ़) | समाचार वाणी न्यूज़
    ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर भारतीय किसान संघ, नोहर ने राहत पैकेज की मांग उठाई है। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर तत्काल गिरदावरी करवाने और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

    ज्ञापन में किसानों ने कहा कि अचानक हुई मौसम की मार से फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर उचित राहत प्रदान करे।

    इसके साथ ही, जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उन्हें अधिकतम क्लेम दिलाने की भी मांग की गई है, ताकि उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके।

    ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिहाग, महामंत्री पृथ्वी सिंह, प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष गंगाराम बेनीवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम गोदारा, खुईयां अध्यक्ष बेगराज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

    किसान प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि फसल नुकसान का आकलन (गिरदावरी) तुरंत करवाकर रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को जल्द राहत मिल सके।

    किसानों की इस मांग के बाद प्रशासन हरकत में आया है और जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    बॉलीवुड ने हॉलीवुड से नहीं सीखी सबसे ज़रूरी सीख? ‘धुरंधर 2’ के जमील जमाली फेम राकेश बेदी ने रॉयल्टी सिस्टम पर उठाए सवाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की रॉयल्टी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। वरिष्ठ अभिनेता राकेश…

    Continue reading
    FIFA World Cup 2026: वडिलांची हत्या, भावाचे अपहरण, फुटबॉल सोडण्याचा निर्णय… आईच्या एका शब्दाने अमीन हुसेन बनला इराकचा हिरो

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। फिफा वर्ल्ड कप 2026 मध्ये अनेक खेळाडू आपल्या कामगिरीमुळे चर्चेत आहेत, पण इराकचा स्टार फुटबॉलपटू अमीन हुसेन याची कहाणी मैदानावरील…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *