• Create News
  • ▶ Play Radio
  • गर्मी से पहले पेयजल और गैस आपूर्ति व्यवस्थाओं का निरीक्षण, कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने दिए निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी |हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल भंडारण डिग्गियों और विभिन्न स्थानों पर ग्राउंडवाटर हैंडपंपों की स्थिति का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीएचईडी के जोड़किया, रोड़ावली और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 8 एलएलएम सहित कई स्थानों पर जाकर व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के दौरान आमजन को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और सभी जल स्रोत पूरी तरह कार्यशील रहें।

    इसके साथ ही कलेक्टर ने गैस सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने भटनेर गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण कर वितरण प्रणाली की स्थिति जानी और उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया।

    कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

    प्रशासन द्वारा की जा रही इस सतर्कता से गर्मी के मौसम में पेयजल और गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *