• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में भव्य आयोजन, वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे एवं राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी जैसे वरिष्ठ नेताओं का प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दोनों नेताओं ने पार्टी के मूल सिद्धांतों, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा, कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती मंजू बाघमार, जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

    स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर पार्टी के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा की गौरवशाली परंपरा, संगठनात्मक संस्कृति और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

    कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसने अपने समर्पण, सेवा और संगठन शक्ति के बल पर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

    अंत में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन दिया गया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *