• Create News
  • ▶ Play Radio
  • स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ से सम्मानित हुए पीएम मोदी, सीएम भजनलाल ने जताया गर्व

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे देश और प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का क्षण बताया।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला यह सम्मान विश्व मंच पर भारत की लगातार मजबूत होती साख और बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त होने वाला 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जो उनके प्रभावशाली नेतृत्व और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है। आज दुनिया भारत की बात को गंभीरता से सुन रही है और विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान और गौरव से जुड़ा हुआ है।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावी कूटनीति और विकासोन्मुख नीतियों के माध्यम से भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यही कारण है कि दुनिया के कई देश उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित कर रहे हैं।

    राजस्थान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    ईरान-अमेरिका परमाणु समझौते पर जिनेवा में होंगे हस्ताक्षर, मेजबानी पाकिस्तान करेगा, लेकिन समारोह इस्लामाबाद से दूर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में होने जा रहे हैं। इस…

    Continue reading
    सीएम भजनलाल शर्मा की 3 बड़ी बैठकें: जनकल्याण शिविर, किसानों को राहत और जयपुर के सौंदर्यीकरण पर फोकस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर तीन महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें कर प्रशासनिक अधिकारियों को जनकल्याण, कृषि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *