• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सैनी कल्याण भूमि में सड़क चौड़ीकरण कार्य तेज, स्थानीय लोगों ने जताया संतोष, चेयरमैन टाक ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | नोहर | समाचार वाणी न्यूज़
    नगर पालिका चेयरमैन मेहरुन्निसा टाक ने मंगलवार को नोहर स्थित सैनी कल्याण भूमि परिसर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मजबूती और प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप तेज गति से संचालित किया जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मजबूती को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं सैनी कल्याण भूमि कमेटी ने संतोष व्यक्त करते हुए नगर पालिका की सराहना की।

    चेयरमैन मेहरुन्निसा टाक ने कहा कि नगर पालिका नोहर शहर में लगातार विकास कार्य करवा रही है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

    इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सिकंदर टाक, पूर्व पार्षद राजकुमार सैनी, सुरेंद्र सैनी, संतलाल सैनी, विजय निरबाण, राजेंद्र सैनी, निरंजन जांगिड़, योगेंद्र शर्मा, रूपराम सैनी, अरविंद भाटिया, बलराम शर्मा, सुरेंद्र बेनीवाल, रणजीत सैनी, चंद्रभान सैनी, संजू सैनी, दिनेश लोहार, सलामुद्दीन, कल्याण भूमि अध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी, मैनेजर बाबा रामफल, अरुण भाटिया, गौरी शंकर, ठेकेदार अशरफ एवं रफीक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी तथा आमजन को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा, QR कोड वाले दान बॉक्स से जांच को मिली नई दिशा; ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष से भी होगी पूछताछ

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में जांच लगातार नए मोड़ ले रही है।…

    Continue reading
    शिंदे गुट में शामिल होते ही सचिन अहिर को बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति निर्विरोध चुने गए

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *