• Create News
  • ▶ Play Radio
  • हनुमानगढ़ में हीटवेव से निपटने को प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने अस्पतालों, बिजली-पानी और श्रमिकों के लिए जारी किए विशेष निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और संभावित हीटवेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी उपखंड अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य हीटवेव के प्रभाव को कम करना और आमजन, श्रमिकों, पशुओं एवं पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

    बैठक में जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में हीटवेव से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से बेड रिजर्व किए जाएं। साथ ही अस्पतालों में पंखे, कूलर, एयर कंडीशनर, पेयजल, आवश्यक दवाइयां और एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हीटवेव से बचाव को लेकर आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने के भी निर्देश दिए।

    बिजली एवं जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर भी जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को अस्पतालों और पंप हाउसों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने, ट्रांसफॉर्मरों के लोड की नियमित जांच करने तथा आग से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल टंकियों की नियमित सफाई करने और आमजन के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

    बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के टीकाकरण कार्य को सुबह और शाम के समय संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि तेज गर्मी से बचाव हो सके। आयुर्वेद विभाग को योगशालाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए छाया, पानी और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

    नगर परिषद को बस स्टैंड, बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्याऊ लगाने तथा नियमित जल व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया। इसके अलावा मनरेगा श्रमिकों, ईंट-भट्टा मजदूरों और सफाई कर्मियों के लिए कार्यस्थलों पर छाया और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

    बैठक में पक्षियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष पहल की गई। जिला कलेक्टर ने स्काउट एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिलेभर में परिंडे बांधने का अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके।

    कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सभी एसडीएम को अस्पतालों, पेयजल स्रोतों और गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक में एडीएम उम्मेदी लाल मीना, एसडीएम मांगीलाल, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    ईरान-अमेरिका परमाणु समझौते पर जिनेवा में होंगे हस्ताक्षर, मेजबानी पाकिस्तान करेगा, लेकिन समारोह इस्लामाबाद से दूर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में होने जा रहे हैं। इस…

    Continue reading
    सीएम भजनलाल शर्मा की 3 बड़ी बैठकें: जनकल्याण शिविर, किसानों को राहत और जयपुर के सौंदर्यीकरण पर फोकस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर तीन महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें कर प्रशासनिक अधिकारियों को जनकल्याण, कृषि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *