• Create News
  • ▶ Play Radio
  • हनुमानगढ़ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील जोशी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, किसान हितों और क्षेत्रीय समस्याओं पर की चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    भाजपा युवा मोर्चा हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष सुशील जोशी ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार एवं आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

    मुलाकात के दौरान सुशील जोशी ने मुख्यमंत्री को हनुमानगढ़ जिले की जनसमस्याओं, किसानों से जुड़े विषयों तथा क्षेत्रीय विकास से संबंधित आवश्यकताओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।

    सुशील जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को अपने लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आमजन और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

    इस अवसर पर उन्होंने हनुमानगढ़ जिले के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद का लक्ष्य 50 हजार मीट्रिक टन बढ़ाकर 8.75 लाख मीट्रिक टन करना किसानों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय है।

    इसके साथ ही सरकार द्वारा 10 लाख अतिरिक्त वारदाना उपलब्ध कराने तथा गेहूं खरीद की अवधि को 10 जून 2026 तक बढ़ाने के निर्णय की भी उन्होंने सराहना की। उनका कहना था कि इन फैसलों से किसानों को अपनी उपज बेचने में बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

    सुशील जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की किसान हितैषी नीतियों के कारण प्रदेश के किसानों में विश्वास का वातावरण बना है। राज्य सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिले और किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो।

    उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ जिले के किसान मुख्यमंत्री एवं राजस्थान सरकार के प्रति कृतज्ञ हैं और उन्हें विश्वास है कि भविष्य में भी किसान हितों को ध्यान में रखते हुए इसी प्रकार के सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

    मुख्यमंत्री निवास पर हुई यह मुलाकात क्षेत्रीय विकास, किसान कल्याण और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राहुल गांधी के धरना, संसद बाधित करने और जंतर-मंतर की कथित पत्थरबाजी के विरोध में जयपुर में भाजपा का विशाल प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय तक निकाला मार्च

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने, संसद की कार्यवाही बाधित करने तथा…

    Continue reading
    राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: 15 अगस्त तक होंगे 3 साल से जमे अधिकारियों के तबादले, निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आगामी चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *