• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जनचेतना पदयात्रा का 50 गांवों का सफर पूरा, पचारवाली में पूर्व विधायक डॉ. सुरेश चौधरी के साथ विधायक अभिमन्यु पूनिया हुए शामिल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़
    भादरा क्षेत्र में पूर्व विधायक डॉ. सुरेश चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही जनचेतना पदयात्रा ने बुधवार को अपना 18वां दिन पूरा करते हुए 50वें गांव पचारवाली में प्रवेश किया। ग्रामीणों ने पदयात्रा का आत्मीय स्वागत किया और जनजागरण अभियान को अपना समर्थन दिया।

    इस अवसर पर अभिमन्यु पूनिया भी अजितपुरा से पचारवाली तक पदयात्रा में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और नशामुक्त, भयमुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भादरा के निर्माण का संकल्प लिया।

    पूर्व विधायक डॉ. सुरेश चौधरी ने कहा कि यह पदयात्रा किसी व्यक्ति या पद के लिए नहीं, बल्कि समाज को नशे और सामाजिक बुराइयों से मुक्त करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।

    उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग और जनसमर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनचेतना की यह अलख हर गांव, हर ढाणी और हर घर तक पहुंचाई जाएगी। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया जा रहा है।

    पदयात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में “नशा मिटाओ – नफ़रत हटाओ, भादरा बचाओ – भविष्य बचाओ” का संकल्प दोहराया और सामाजिक जागरूकता के इस अभियान को आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    श्री. सुधीर कुमार पठाडे जी ने सिंहस्थ कुंभ 2027 को भारत का सबसे बड़ा व्यवसाय एवं उद्यमिता मंच बनाने का विजन प्रस्तुत किया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। Reseal.in के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Founder & CEO) श्री. सुधीर कुमार पठाडे जी ने सिंहस्थ कुंभ 2027 को…

    Continue reading
    Mr. Pandurang Jaganrao Raut ने Laxmi Trading Services को भारत की विश्वसनीय इलेक्ट्रिकल सप्लाई कंपनी बनाया, गुणवत्ता और विश्वास से लिखी सफलता की प्रेरणादायक कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। हर सफल व्यवसाय की शुरुआत छोटे कदमों से होती है, लेकिन उसे बड़ी सफलता तक पहुँचाने के लिए आवश्यक होती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *