• Create News
  • ▶ Play Radio
  • राजस्थान विधानसभा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, विकास के नए संकल्प का किया आह्वान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | राजस्थान | समाचार वाणी न्यूज़
    राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर को लोकतंत्र की मजबूती, जनकल्याण और राजस्थान के निरंतर विकास का प्रतीक बताया।

    मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पिछले 75 वर्षों में राजस्थान विधानसभा ने प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को प्रभावी रूप से अभिव्यक्ति दी है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का भी समय है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे मिलकर राजस्थान को उन्नति, समृद्धि और विकास के नए शिखर तक पहुंचाने का संकल्प लें।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार “आपणो अग्रणी राजस्थान” के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

    इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्षों, सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायकों, विधानसभा कर्मचारियों तथा प्रदेश की जनता के योगदान को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से लोकतंत्र की यह गौरवशाली परंपरा निरंतर सशक्त होती रही है और आने वाले वर्षों में भी इसी भावना के साथ आगे बढ़ती रहेगी।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    आध्यात्मिक उपचार और समग्र जीवन परिवर्तन की दिशा में अग्रणी बन रहा Pragya Karuna Institute of Spiritual Healing, श्रीमती नंदिनी मेश्राम के नेतृत्व में हजारों लोगों को मिल रही नई जीवन दिशा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज की तेज़ रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और आत्मिक विकास की आवश्यकता पहले से कहीं…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 561 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर मंगलवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *