• Create News
  • ▶ Play Radio
  • डाला में जुटे निषाद समाज के दिग्गज, 13 सितंबर को राबर्ट्सगंज में होगा जनजागरण अभियान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    ओबरा विधानसभा क्षेत्र के डाला बारी स्थित जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद के आवास पर शुक्रवार को निषाद समाज के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा। इस दौरान सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित निषाद एवं निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व्यास मुनि निषाद विशेष रूप से मौजूद रहे।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि निषाद समाज जनजागरण अभियान के तहत आगामी 13 सितंबर को स्वामी विवेकानंद सभागार, राबर्ट्सगंज में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद की अगुवाई में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    भोजन उपरांत जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर निषाद, बजरंगी निषाद, गणेश गुप्ता, अशोक निषाद, राकेश निषाद, राजेश निषाद समेत संगठन के कई पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की।

    बैठक में समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और यह संकल्प लिया गया कि आने वाले समय में निषाद समाज की एकता, अधिकारों और सम्मान के लिए जनजागरण अभियान को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

  • Related Posts

    LSG में सब ठीक नहीं? हार के बाद Rishabh Pant और संजीव गोयनका के बीच तीखी चर्चा से उठे सवाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में ही Lucknow Super Giants के भीतर संभावित तनाव की खबरों ने क्रिकेट जगत का…

    Continue reading
    ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की समीक्षा, युवाओं को मिलेगा नया डिजिटल मंच

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ मुख्यमंत्री निवास पर युवा मामले विभाग द्वारा ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat)…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *