हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड की संचालक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज बैंक के प्रधान कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिहाग ने की। बैठक में बैंक की वित्तीय स्थिति, ऋण वितरण, वसूली प्रक्रिया तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में ‘एकमुश्त समझौता योजना वर्ष 2025–26’ के अंतर्गत अब तक की गई वसूली की समीक्षा की गई। अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिहाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र किसानों तक इस योजना की जानकारी पहुंचे, ताकि बकाया ऋणों का शीघ्र निस्तारण हो सके। साथ ही वसूली प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने पर भी विचार किया गया।
वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए निर्धारित ऋण वितरण लक्ष्यों के विरुद्ध अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाए, जिससे कृषि एवं ग्रामीण विकास को मजबूती मिल सके।
बैठक में बैंक की वर्ष 2024–25 की वार्षिक साधारण सभा (AGM) आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस दौरान बैंक की वार्षिक रिपोर्ट, लेखा विवरण और आगामी कार्ययोजनाओं को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में
-
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ओ.पी. बिश्नोई,
-
कृषि उप निदेशक श्री प्रमोद जी,
-
उप रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) श्री अमीलाल जी सहारण,
-
बैंक सचिव श्री नरेश शुक्ला,
-
उपाध्यक्ष श्री जगदीश सिंह जोड़किया,
-
संचालक मंडल सदस्य श्री सुरेंद्र कुमार मुंड, श्री रमेश कुमार एवं श्री मदन लाल जान्दू
उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर बैंक अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिहाग एवं बैंक सचिव श्री नरेश शुक्ला ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैंक के विकास में सामूहिक सहयोग की सराहना की।








