• Create News
  • ▶ Play Radio
  • 15 वर्षों की सेवा का सम्मान: डॉ. प्रविण अहिरराव

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए समर्पित डॉ. प्रविण प्रभाकर अहिरराव का नाम स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने पिछले पंद्रह वर्षों में न केवल हजारों मरीजों का सफल इलाज किया बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अत्यंत कम खर्च में जटिल सर्जरी और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई। उनकी मेहनत और समर्पण के लिए उन्हें महाराष्ट्र बिज़नेस आइकन हेल्थ अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

    डॉ. प्रविण अहिरराव उमा मल्टी-स्पेशालिटी हॉस्पिटल एवं क्रिटिकल केयर सेंटर के डायरेक्टर और ओनर हैं। इसके साथ ही वे साई सेवा मल्टी-स्पेशालिटी हॉस्पिटल और लाईफ लाइन मल्टी-स्पेशालिटी क्लिनिक के संस्थापक भी हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान के अलावा वे सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं। वे फैमिली फिजिशियन एसोसिएशन (FPA) के कार्यकारी सदस्य, नाशिक एजुकेशन सोसायटी के कार्यकारी सदस्य तथा माध्यमिक विद्यालय उंटवाड़ी माजी विद्यार्थी संघ के उपाध्यक्ष हैं।

    डॉ. प्रविण अहिरराव का जन्म 1983 में धुले के एक सामान्य परिवार में हुआ। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा का सफर जारी रखा। उन्होंने माध्यमिक विद्यालय, उंटवाड़ी से 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की और 11वीं-12वीं की शिक्षा केटीएचएम कॉलेज, नाशिक से की।

    महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने धुले मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया और आगे चलकर मुंबई मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2012 में, उन्होंने अपने ही घर की छोटी जगह से लाईफ लाइन मल्टी-स्पेशालिटी क्लिनिक की शुरुआत की। उनका मूल मंत्र रहा – कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण इलाज। इसी कारण वे जल्दी ही मरीजों के बीच लोकप्रिय हो गए।

    उनकी बढ़ती ख्याति और अनुभव को देखते हुए कई अस्पतालों ने निदेशक पद की पेशकश की, जिसमें उन्होंने उमा हॉस्पिटल को चुना। उन्होंने यहां आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया और न्यू नाशिक (सिडको) क्षेत्र में एक विश्वसनीय स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की।

    डॉ. प्रविण अहिरराव के मार्गदर्शन में अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक, जनरल सर्जरी और गायनेकोलॉजी जैसे प्रमुख विभाग विकसित किए गए। बीते दस वर्षों में उमा हॉस्पिटल 25 बेड से बढ़कर 101 बेड का अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशालिटी हॉस्पिटल बन चुका है।

    गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए अस्पताल में आयुष्मान भारत (PMJAY), जीवनदायी योजना, महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना, ESIC और CGHS जैसी सरकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया।

    कोविड-19 के कठिन समय में डॉ. प्रविण अहिरराव का योगदान सराहनीय रहा। उनके अस्पताल में 1,800 से अधिक कोरोना मरीजों का सफल उपचार हुआ और उन्हें स्वस्थ अवस्था में घर भेजा गया। कोविड काल में उनके प्रयासों के लिए उन्हें नाशिक के विभिन्न संस्थानों द्वारा सम्मानित किया गया।

    डॉ. प्रविण अहिरराव की मेहनत और योगदान को देखते हुए उन्हें “महाराष्ट्र बिज़नेस आइकन 2025 / महाराष्ट्र स्टाइल आइकन 2025 / महाराष्ट्र फैशन आइकन 2025” पुरस्कार के लिए चुना गया। यह सम्मान Reseal.in और India Fashion Icon Magazine द्वारा प्रदान किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के उभरते उद्यमियों और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।

    भव्य पुरस्कार समारोह में उपस्थित होंगी:

    • सुश्री वर्षा उसगांवकर (बॉलीवुड अभिनेत्री)

    • सुश्री सोनाली कुलकर्णी (भारतीय अभिनेत्री)

    • सुश्री प्रार्थना बेहरे (भारतीय अभिनेत्री)

    कार्यक्रम का आयोजन श्री सुधीर कुमार पठाडे, संस्थापक एवं CEO – Reseal.in (Sure Me Multipurpose Pvt. Ltd.) के नेतृत्व में किया गया, जो महाराष्ट्र के उभरते उद्यमियों और क्रिएटिव प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं।

    डॉ. प्रविण अहिरराव की कहानी यह संदेश देती है कि कठिनाइयों और सीमित संसाधनों के बावजूद समर्पण और मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। वे न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रतीक हैं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए एक प्रेरणा भी हैं।

    आने वाले समय में डॉ. प्रविण का लक्ष्य उमा हॉस्पिटल और अन्य संस्थानों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार करना और नए डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देना है। उनका सपना है कि राज्य और देश के प्रत्येक नागरिक को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हों।

  • Related Posts

    “सोलर एनर्जी क्षेत्र में भरोसेमंद पहचान बना रही ‘RDC INFOTECH’, Mr. Rameshwar Chopade दे रहे गुणवत्तापूर्ण और प्रोफेशनल सोलर समाधान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के समय में बढ़ते बिजली खर्च और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता ने Renewable Energy को भविष्य की सबसे बड़ी…

    Continue reading
    “ऑटोमोबाइल ग्लास रिस्टोरेशन क्षेत्र में नई पहचान बना रही ‘NUMBER 1 DR. GLASS’, MR. Sidhant Ashokrao Gavali दे रहे हाईटेक ग्लास पॉलिशिंग सेवा”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के आधुनिक दौर में वाहन केवल सफर का साधन नहीं रहे, बल्कि लोगों की सुरक्षा, सुविधा और जीवनशैली का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *