• Create News
  • ▶ Play Radio
  • नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026: 10–18 जनवरी तक भारत मंडपम में

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    किताबों के प्रेमियों के लिए एक बड़ा साहित्यिक उत्सव विश्व पुस्तक मेला (New Delhi World Book Fair) 2026 आगामी 10 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस 9-दिवसीय मेले का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) भारत और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है।

    इस बार प्रवेश पूरी तरह फ्री

    इस वर्ष पहली बार मेले में सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग किताबों और साहित्य की दुनिया का अनुभव ले सकें। मेले में आम जनता, विद्यार्थी, लेखक और प्रकाशन जगत से जुड़े लोग मुफ्त में भाग ले सकेंगे।

    तारीखें, समय और आयोजन स्थल

    मेला कब है? — 10 से 18 जनवरी 2026
    समय: प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक
    स्थल: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली
    प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क
    मेला हर उम्र के पाठकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।

    53वां विश्व पुस्तक मेला, थीम और आकर्षण

    इस वर्ष का मेले “Indian Military History: Valour and Wisdom @75” थीम के साथ भारतीय सशस्त्र सेना के साहस, बलिदान और राष्ट्र-निर्माण में योगदान को सम्मानित करता है। मेले में 1,000 से अधिक प्रकाशक दुनिया के 35 से अधिक देशों से भाग ले रहे हैं और 3,000 से भी अधिक स्टॉल लगाए गए हैं जहाँ विभिन्न भाषाओं की किताबें, अनूठी प्रकाशन सामग्री और साहित्यिक चर्चाएँ होंगी।

    विशेष कार्यक्रम और हस्तियां

    मेलें के दौरान 600 से अधिक सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम, 1,000 से अधिक वक्ताओं के सत्र, लेखकों से मुलाक़ात, कार्यशालाएँ, कवि-सम्मेलन, बच्चों के लिए पठन-कार्यक्रम और पुस्तक-भोजन जैसे आकर्षक आयोजन होंगे। इस वर्ष आप यहाँ मशहूर लेखकों, साहित्यकारों और सिने-सेलेब्स से मिलने का भी अवसर पा सकते हैं।

    विश्व स्तर की भागीदारी

    मेलें में 30 से अधिक देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे। कई अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक, लेखक, अनुवादक और सांस्कृतिक संस्थान मेलें को साहित्य के वैश्विक मंच के रूप में सम्मान देते हैं। मुख्य देशों में स्पेन फोकस कंट्री के रूप में और कतर अतिथि देश के रूप में भाग ले रहा है। विश्व पुस्तक मेला 2026 किताबों के शौकीनों के लिए एक शानदार अवसर और ज्ञान-समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा। यदि आप पढ़ने के शौक़ीन हैं या साहित्यिक दुनिया से जुड़ना चाहते हैं, तो यह मेला आपके लिए एक महाकुंभ से कम नहीं होगा।

  • Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *