• Create News
  • ▶ Play Radio
  • महिला क्रिकेट में ‘मर्दों’ की नो-एंट्री, सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया गजब फैसला; ऐतिहासिक फैसले से सब हैरान।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    ECB ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए महिला क्रिकेट के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं. अब महिला क्रिकेट में मर्दों की ‘नो एंट्री’ का नियम लागू कर दिया गया है.

    अभी पिछले साल की ही बात है, जब पेरिस ओलंपिक्स 2024 में इमेन खलीफ को लेकर जमकर विवाद हुआ था. आरोप लगाए गए थे कि टेस्टोस्टेरोन लेवल अधिक होने के बावजूद उन्होंने महिला बॉक्सिंग इवेंट में भाग लिया था. अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने महिला क्रिकेट टीम में ट्रांसजेंडर महिलाओं की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है. ईसीबी ने साफतौर पर कहा है कि जो खिलाड़ी बायोलॉजिकल रूप से महिला हैं, उन्हें ही टीम का हिस्सा बनाया जाएगा.

    ECB ने यह भी कहा कि ट्रांसवुमन और महिलाएं ओपन और मिक्स्ड कैटेगरी में एकसाथ खेल सकती हैं. इंग्लैंड के मीडिया चैनल BBC अनुसार यूके के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि महिला होने की परिभाषा जैविक लिंग पर आधारित है. इसी फैसले के बाद नियमों में परिवर्तन लाया गया है. बता दें कि इस मामले में जजों ने 88 पेज का फैसला सुनाया है. शुक्रवार को हुई बोर्ड मीटिंग में भी इस फैसले पर सहमति जताई गई.

    इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के फुटबॉल संघों ने गुरुवार को ही नई पॉलिसी लागू कर दी थी, जिसके तहत ट्रांस वुमन को महिला फुटबॉल टीम में खेलने की अनुमति नहीं होगी. 16 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 2010 के समानता अधिनियम के तहत यह फैसला सुनाया है.

    पहले यह था नियम
    इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले टॉप-2 लेवल टायर क्रिकेट में ट्रांसवुमन को खेलने से प्रतिबंधित कर दिया था. इस साल द हंड्रेड लीग में भी ट्रांसवुमन को महिला क्रिकेट में खेलते देखा जा रहा था, लेकिन अब नए नियम के तहत ट्रांसवुमन पर किसी भी लेवल पर महिला क्रिकेट में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. हालांकि ओपन और मिक्स्ड कैटेगरी में महिला और ट्रांसवुमन खिलाड़ी एकसाथ खेल पाएंगे.

  • Related Posts

    फोर्स एकेडमी मँझगवां के संस्थापक डॉ. लाल सिंह उमेद की बड़ी पहल, SI प्री परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग और आवासीय सुविधा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए फोर्स एकेडमी मँझगवां के संस्थापक…

    Continue reading
    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *