• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा: वर्मा हॉस्पिटल में हृदय रोगियों के लिए विशेष जांच एवं परामर्श शिविर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    वर्मा हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर, भादरा द्वारा हृदय रोगियों के लिए एक विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 25 जनवरी, रविवार को सरकारी हॉस्पिटल के पास स्थित वर्मा हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर, रेलवे रोड, भादरा में आयोजित हुआ।

    शिविर में सवाई मानसिंह हॉस्पिटल, जयपुर से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.एस. पचार (एमडी, डीएम कार्डियोलॉजिस्ट) ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य हृदय रोगों की समय पर पहचान कर उचित इलाज के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

    प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक चले इस शिविर में भादरा सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। मरीजों ने इस तरह के विशेषज्ञ परामर्श शिविर को क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए वर्मा हॉस्पिटल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

    हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सके।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading
    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *