इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
आज राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी से सचिवालय एवं सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य जनता ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास कार्यों और क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम, मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह कानावत, मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल लाल शर्मा, किशनगढ़ विधायक श्री विकास चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कैलाश मेघवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक श्रीमती शिमला देवी, पूर्व विधायक श्री मान सिंह गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त महंत श्री हरि शंकर दास जी वेदांती (महंत, मंदिर श्री रघुनाथ जी सियाराम बाबा की बगीची, ढेहर के बालाजी, जयपुर) सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भी उपमुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए।
उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने तथा जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और प्रभावी ढंग से किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से सीधा संवाद सरकार और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करता है तथा इससे योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। राज्य सरकार जनहित से जुड़े हर विषय पर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।








